संसद में आज जीएसटी और रियल एस्टेट बिल पर हो सकता है हंगामा
(India)

संसद में आज जीएसटी और रियल एस्टेट से जुड़े बिल हंगामे के आसार, कांग्रेस कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है, इसे लेकर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रणनीति तैयार करेंगी वहीं विपक्ष के हमलों के बीच सरकार बिल पास कराने की जुगत में जुटी है। प्रधानमंत्री ने भी विपक्ष के हमलों का करार जवाब देने के लिए रणनीति बनाई है वहीं पीएम ने सत्र से पहले कोर ग्रुप के मंत्रियों की बैठक बुलाई है । गौरतलब है कि भूमि अधिग्रहण बिल के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब रियलइस्टेट से जुड़े बिल को लेकर मोदी सरकार के विरोध में बिगुल फूंक है। ये बिल यूपीए सरकार ने ही तैयार किया था और अब मोदी सरकार इसमें कुछ बदलाव कर इसे संसद में पारित कराने की कोशिश कर रही है। राहुल का आरोप है कि यूपीए का बिल जहां खरीदारों के पक्ष में था, वहीं मोदी सरकार का बिल बिल्डरों के पक्ष में।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।