पन्ना में बस खाई में गिरी
(India)
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को एक प्राइवेट बस पुल से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 50 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, पुल से गिरने के बाद बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से झुलस भी गए है। जिले के एसपी आरडी प्रजापति के अनुसार, बस सतना से छतरपुर जा रही थी। रास्ते में एक पुल पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस 16 फीट नीचे खाई में गिर गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।