कुमार विश्वास मामले पर महिला आयोग में ‘फूट’
(India)

दिल्ली महिला आयोग में आज कुमार विश्वास मामले पर हो रही एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। इस हंगामे के बाद आयोग के जूही खान के साथ आयोग के कुछ सदस्यों ने वाक आउट किया, जिसके बाद आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस से वाक आउट करने वाली आम आदमी पार्टी की सदस्य हैं। बरखा ने बाद में आरोप लगाया कि जिन सदस्यों ने वाक आउट किया उन्हें इस प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया ही नहीं गया था। वह केवल मामले को उलझाने के लिए ही यहां पर आई थी। इस पूरे हंगामे के बाद जूही खान ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। हंगामे के बाद बरखा ने कहा कि जूही कांग्रेस की सदस्य थीं और कांग्रेस ने ही उन्हें आयोग की सदस्य भी बनाया था। लेकिन उन्हें शर्म आती है कि वे खुद महिला होकर एक महिला के विरोध में उतर आई। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में बखेड़ा खड़ा करने ही आयोग आईं थी, जबकि न तो उन्हें बुलाया गया था और न ही यह मामला उनके पास ही था। उन्होंने इसके पीछे राजनैतिक षड़यंत्र की बात जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यहां पर तय प्लान के तहत ही भेजा गया था। नहीं तो वह पिछली बार सोमनाथ भारती वाले मामले में क्यों सामने नहीं आई थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।