सलमान खान पर फैसला कुछ ही देर में
(India)
बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान के लिए बुधवार का दिन काफी अहम होगा, क्योंकि मुंबई सेशन कोर्ट वर्ष 2002 के श्हिट ऐंड रनश् केस में उनके लिप्त होने के आरोप पर फैसला देगा । 13 साल पुराने इस केस ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। हो सकता है कि सेशन कोर्ट जज डी.डब्ल्यू. देशपांडे बुधवार को केवल सलमान खान की इस केस में अपराधिक भूमिका पर कोई फैसला दें, और यदि वह दोषी करार दिए जाते हैं तो सजा की अवधि बाद में घोषित की जाए।कानूनी पंडितों का कहना है कि यदि सलमान खान इस केस में दोषी पाए गए तो उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। बुधवार को आने वाला फैसला सलमान के करियर का भविष्य तय करेगा। सलमान पर इस समय बॉलिवुड के 200 करोड़ रुपये दांव पर लगे हुए हैं। उनको दोषी करार देने या न देने और उनकी सजा की अवधि पर सट्टा बाजार में बहुत बड़ा दांव लग रहा है। जज देशपांडे बुधवार को जब अपना फैसला सुनाएंगे, उस समय कोर्ट के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। केवल मीडियाकर्मियों, वकीलों और कोर्ट के स्टाफ को ही कोर्ट के भीतर जाने की अनुमति होगी। कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए तारीख तय करते हुए पिछले महीने ऐक्टर को आदेश दिया था कि वह 6 मई को सुबह सवा 11 बजे कोर्ट में मौजूद रहें।वहींबीती रात सलमान खान से मिलने उनके घर शाहरुख समेत कई बड़ी हस्तियां और रिश्तेदार पहुंचे. तकरीबन रात 1 बजे के करीब शाहरूख खान सलमान से मिलने उनके बान्द्रा बैन्ड स्टैन्ड पर स्थ्ति गैलेक्सी अपार्टमेन्ट में पहुंचे. सलमान के पुरे परिवार के साथ बैठकर शाहरूख खान ने 1 घंटे तक बात-चीत की. निर्माता निर्देशक डेविड धवन, साजिद नाडियादवाला सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे. इसके अलावा सलमान खान के भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता अपने पति आयुष के साथ मिलने पहुंची.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।