14 मई से 16 मई तक चीन दौरे पर रहेंगे पीएम
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महिने के अगले सप्ताह में विदेशी दौरे के लिए पड़ोसी मुल्क चीन जाएंगे... इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है.मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी 14 मई से 16 मई तक चीन दौरे पर रहेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से पीएम मोदी की ये यात्रा अहम् मानी जानी जा रही है... पीएम मोदी की इस यात्रा में सीमा विवाद का मुद्दा भी अहम माना जा रहा है. इसके साथ ही ये पीएम का ये दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार समझौतों को मजबती देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर दुनिया की नजर टिकी हुई है. इसका सबसे अहम कारण यह है कि ये दोनों देश दुनिया की उभरती हुई महाशक्तियां हैं और गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों के बावजूद दोनों राष्ट्रों के बीच सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर मतभेद हैं. चीन दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दोनों देशों के आपसी सामरिक व कूटनीतिक महत्व के मुद्दों सहित वहां के प्रमुख बिजनेस लीडर के साथ वार्ता करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।