मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव को बड़ी राहत मिली है। व्यापमं घोटाले से उनका नाम हटा दिया गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने एसटीएफ की एफआईआर को खारिज कर दिया है। इससे राज्यपाल की मुश्किल अब खत्म होती दिख रही है। पिछले दिनों एसटीएफ ने राज्यपाल रामनरेश यादव के खिलाफ व्यापमं घोटाले में उनका नाम भी शामिल होने की बात कही थी। इसे लेकर उसने एफआईआर में रामनरेश यादव का नाम एफआईआर में दर्ज कर लिया था। इसके बाद से राज्यपाल की मुश्किलें बढ़ गई थी।इसी दौरान उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। कई दिनों से उनकी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। यादव ने हाईकोर्ट में उनका नाम होने पर चुनौती दी थी। मंगलवार को हाईकोर्ट ने उनके आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसटीएफ की एफआईआर को खारिज करने के आदेश कर दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।