वित्त विधेयक 2015 और जीएसटी पर लोकसभा की मंजूरी के बाद सरकार अब एक अन्य महत्त्वपूर्ण आर्थिक विधेयकों को पेश करने की तैयारी कर रही है। सरकार आज काला धन विधेयक संसद में पेश करेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार कालाधन विधेयक पर संसद में बहस कराएगी। जेटली ने कहा है कि सरकार ने विदेशों में चोरी छुपे जमा कराई गई धन संपत्ति का पता लगाने के लिए कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि वर्ष 2017 तक यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे सभी लेनदेन पारदर्शी तरीके से हो। गौरतलब है कि सरकार ने अघोषित विदेशी आय एवं संपत्ति विधेयक, 2015 को मार्च में पेश किया था। इसमें कुसूरवार लोगों पर भारी जुर्माने और 10 साल तक की कैद की सजा का प्रावधान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।