राज्यसभा में पेश होगा भ्रष्टाचार रोधी संशोधन विधेयक
(India)
राज्यसभा में आज को भ्रष्टाचार रोधी संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। इसमें घूस के लिए अधिकतम पांच साल की सजा को बढ़ाकर सात साल करने समेत अन्य संशोधनों को जगह दी गई है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज भ्रष्टाचार की रोकथाम कानून, 1988 में संशोधन के लिए विधेयक सदन के समक्ष रखेंगे।संशोधन विधेयक में सरकारी कर्मचारियों के इस्तीफे या सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सुरक्षित करने का भी प्रावधान है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अप्रैल को विधेयक के संशोधनों को मंजूरी प्रदान की थी। संशोधन विधेयक में रिश्वत देने और लेने वाले के लिए ज्यादा कड़े प्रावधान किए गए हैं।मंत्रिमंडल ने विधेयक में न्यूनतम सजा को छह महीने से बढ़ाकर तीन साल और अधिकतम सजा को पांच साल से बढ़ाकर सात साल करने की मंजूरी दी। सात साल की सजा ने भ्रष्टाचार को घृणित अपराध की श्रेणी में पहुंचा दिया है। विधेयक में भ्रष्टाचार संबंधी मामलों को दो साल के भीतर सुलझाने का प्रस्ताव है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।