कोयला मामले में नवीन जिंदल को समन जारी
(India)
दिल्ली की एक विशेष सुनवाई अदालत ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से एक मामले में कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को समन जारी किए. साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा सहित कुल 15 व्यक्तियों और फर्मों को अभियुक्त के रूप में समन जारी किए. मामला झारखंड की अमरकोंडा मुरगादंगल कोयला ब्लाक आवंटन में घोटाले से जुड़ा है और अदालत ने जिन लोगों को अभियुक्त के रूप में समन जारी किए... उनमें पूर्व कोयला राज्यमंत्री दसारी नारायण राव और पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता शामिल हैं. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने पांच फर्मों सहित सभी अभियुक्तों को 22 मई को उनकी अदालत में हाजिर होने को कहा है. अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120, बी, 420, 409 और भ्रष्टाचार निरोध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत यह समन जारी किए है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।