जीएसटी बिल को लेकर पीएम की मंत्रियों के साथ बैठक
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) बिल को लेकर अपने मंत्रियों के कोर ग्रुप के साथ सुबह बैठक कर रहे है। कांग्रेस और बाकी विपक्षी पार्टियां इस बिल को सेलेक्ट कमिटी के पास भेजने के लिए लगातार सरकार पर दबाव बना रही है और बैठक में इसी मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. इस बेठक में जीएसटी के साथ लैंड बिल पर भी चर्चा होने वाली है। इस विधेयक के लागू होने से केंद्र और राज्यों के अधिकतर अप्रत्यक्ष करों का अलग अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, जिसमें उत्पाद शुल्क, सेवा कर, मूल्य वर्धित कर, बिक्री कर, ऑक्ट्रॉय शामिल हैं. इसके लागू होने से कारोबारी देश में कहीं भी अपनी कारोबारी गतिविधियों का विस्तार कर सकेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।