बांग्लादेश के साथ रिहाइशी बस्तियों की अदला-बदली के समझौते को संसद की मंजूरी मिलने पर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस ऐतिहासिक मौके के लिए बधाई दी। इसके लिए उन्होंने भारत के राजनीतिक दलों को भी थैंक्यू कहा। मोदी ने सोनिया गांधी को संसद में उनकी सीट पर जाकर धन्यवाद दिया था। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बांग्लादेश के साथ रिहाइशी बस्तियों की अदला बदली के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के लिए शुक्रिया कहा। भारतीय राजनीति में किसी सत्तारूढ़ सरकार को पिछली सरकार की किसी पहल का श्रेय उसे देते हुए बहुत कम देखा गया है। बांग्लादेश के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद को खत्म करने वाले 119वें संविधान संशोधन के राज्यसभा में पारित होने के ठीक बाद सुषमा स्वराज ने मनमोहन सिंह को इसकी शुरुआत का क्रेडिट दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।