हर एक समुदाय की सुरक्षा करेगी सरकार
(India)
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्भया डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाने के फैसले को लेकर अपनी सरकार का बचाव किया है। दिल्ली गैंगरेप पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, पीडिता की पहचान छुपाने के लिए ये फैसला लिया गया था। पीडिता की गरिमा को सुरक्षित रखना सरकार का कर्तव्य है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत-चीन के बीच संबंधों के बारे में भी बात करते हुए कहा कि दोनों देशों ने महान परिपक्वता और आर्थिक सहयोग को दर्शाया है।साथ ही प्रधानमंत्री ने इस बात का आश्वासन भी दिया कि उनकी सरकार हर एक समुदाय की सुरक्षा करेगी। ब्रिटिश फिल्मेमेकर लेसली उड़विन द्वारा बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री में दिल्ली गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह का इंटरव्यू दिखाया गया था। जिसने कहा था कि रेप के लिए पुरूषों से ज्यादा महिलाएं जिम्मेदार हैं। इस डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाने को लेकर मोदी सरकार को कड़ा विरोध झेलना पड़ा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।