प्रधानमंत्री मोदी आज दंतेवाड़ा में
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रायपुर दौरा आंधी-तूफान की वजह से रद्द हो गया है। मोदी अब सीधे नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा जाएंगे । दंतेवाड़ा दौरे के दौरान लगभग 24 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह एमओयू राज्य के बस्तर क्षेत्र के दिलमिली में लगने वाले अल्ट्रा मेगा स्टील प्लांट और 140 किलोमीटर लंबे रावघाट जगदलपुर रेल लाइन के दूसरे फेज के लिए होगा. बाद में मोदी नया रायपुर के लिए रवाना होंगे.अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के दंतेवाड़ा प्रवास के लिए सुरक्षा बल के 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है. इस दौरान सशस्त्र बल के जवान, पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे, वहीं सादी वर्दी में भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान विशेष सुरक्षा दस्ता और छत्तीसगढ़ पुलिस तालमेल के साथ काम करेंगे. वहीं क्षेत्र में साप्ताहिक बाजारों को बंद करा दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है .दूसरी ओर, मोदी के बस्तर प्रवास के विरोध में नक्सलियों ने शुक्रवार और शनिवार को दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।