इब्राहिम पर सोमवार को संसद में बयान देंगे गृहमंत्री
(India)
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लोकसभा में बयान देंगे। गौर हो कि राजनाथ सिंह ने कहा था कि संसद में इस मुद्दे को लेकर वह जल्द ही बयान देंगे। भगोड़े आतंकवादी दाउद इब्राहिम पर सरकार के बयान से हुई किरकिरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कल था कहा कि उसके ठिकाने के बारे में ‘कोई भ्रम नहीं’ है और जल्द ही वह इस बारे में संसद में बयान देंगे। सिंह ने कहा, ‘कोई भ्रम नहीं है। हम जानते हैं कि वह कहां है।’ सिंह ने कहा कि वह संसद में बयान देना चाहते हैं। सरकार को मंगलवार को उस समय शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हरीभाई परथीभाई चैधरी ने एक लिखित जवाब में कहा कि भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादी का पता सरकार को नहीं है और उसका पता चलते ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।