जम्मू कश्मीर में सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आतंकवादियों की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान एक घुसपैठिया मारा गया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि 15 महार के सैनिकों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे संदिग्ध हरकत देखी। सैनिकों ने मेंढर इलाके में बालनोई इलाके में बाड़ के पास दो आतंकवादी देखे। आतंकवादियों ने सैनिकों पर फायरिंग की। सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक चली फायरिंग के बाद एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा घनी झाडियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। मृत आतंकवादी के पास से एक एके 47, 78 राउंड, चार मैग्जीन, एक जीपीएस और दो ग्रेनेड बरामद किए। इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।