देश के 13 बड़े शहरों में पिछले पाँच साल में मकानों की कीमतों में 72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी लखनऊ में तथा सबसे कम हैदराबाद और भुवनेर में दर्ज की गयी है। रिजर्व बैंक द्वारा दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणो, जयपुर, ग्रेटर चंडीगढ़, अहमदाबाद, लखनऊ, भोपाल और भुवनेर में 35 बैंकों तथा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा दिये गये होम लोन के जारी आँकड़ों में यह बात सामने आयी है। इसमें वित्त वर्ष 2009-10 की कीमतों की तुलना में 31 दिसंबर 2014 तक दामों में बढ़ोतरी का विवरण दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में कीमतों में सर्वाधिक 115 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी जबकि हैदराबाद और भुवनेर में दाम 43-43 फीसदी बढ़े। वहीं ग्रेटर चंडीगढ़ में यह बढ़ोतरी 44 प्रतिशत रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।