प्रधानमंत्री ने लांच की एक पेंशन और दो बीमा योजनाएं
(India)
पश्चिम बंगाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक पेंशन और दो बीमा योजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने कोलकाता में इन तीनों योजना को लांच किया। इस दौरान प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। इन योजनाओं के नाम हैं - प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना। आज से ही दर्जनभर केंद्रीय मंत्री इन योजनाओं को लेकर देशभर में जनता के बीच जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।