भूमि अधिग्रहण बिल पर मोदी सरकार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विपक्ष हमारे काम से डर रहा है। मोदी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून पर बीजेपी भी दोषी है, क्योंकि इसने मौजूदा कानून के बनने के वक्त कांग्रेस का साथ दिया था । एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि शालीनता को हमारी कमजोरी नहीं मानना चाहिए. हम ईंट का जवाब पत्थर से नहीं देते हैं.पीएम मोदी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, हमारी सरकार सभी दलों को साथ लेकर चल रही है. इसी वजह से अब तक हम 40 बिल पास कर चुके हैं.मोदी ने कहा, गंगा सफाई पर मैं कोई गलती नहीं दोहराऊंगा. गंगा सफाई पर साल 1984 से लेकर अब तक हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए. लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल पाया. अब हमारी सरकार अतीत में की गई गलतियों के बारे में पता करेगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।