तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 5.05 करोड़ लोगों का पंजीकरण
(India)
बैंकिंग सेवाओं से वंचित 15 करोड़ लोगों को बैंकों से जोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सामाजिक सुरक्षा देने वाली तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की और कहा कि गरीबों को सहायता की नहीं बल्कि सशक्त बनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने जिन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शुरुआत की उनमें दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर देने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी शामिल है जिसका प्रीमियम मात्र 12 रुपए वार्षिक है। अन्य दो योजनाओं में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना शामिल है। मोदी ने कहा कि चार महीने में 15 करोड़ जनधन खाते खोले गये जिसमें 15,800 करोड़ रुपए जमा हैं। साथ ही रसोई गैस सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले जाने से सब्सिडी का दुरुपयोग रुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीनों योजनाएं एक जून से अमल में आएंगी और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए पहले सात दिन में बैंकों ने 5.05 करोड़ लोगों का पंजीकरण किया है इसमें 42 लाख लोग पश्चिम बंगाल के हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।