बाबा रामदेव ने कहा है कि पद्म पुरस्कार अच्छे लोगों को दिए जाते हैं, लेकिन इसके लिए लॉबीग की जाती है। रामदेव के इस बयान के बाद पद्म पुरस्कारों को देने की प्रक्रिया पर विवाद होने की आशंका है। पद्म पुरस्कारों को लेकर पहली बार बयान नहीं आया है। रामदेव से पहले भी पद्म पुरस्कारों को देने की प्रक्रिया को लेकर राजनेताओं से लेकर खिलाड़ियों तक ने विरोध जताया है। रामदेव ने कहा, श्सभी जानते हैं कि पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार अच्छे लोगों को दिए जाते हैं। लेकिन इन्हें हासिल करने के बड़े स्तर पर लॉबीइंग होती है और राजनीतिक दबाव के चलते कुछ लोग इन्हें हासिल करने में सफल होते हैं।श् वहीं कुछ दिनों पहले रामदेव ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर खुद को पद्म पुरस्कार न देकर किसी और सुपात्र को यह देने का अनुरोध किया था। तब यह कहा जा रहा था कि रामदेव ने पद्म पुरस्कार लेने से ठुकरा दिया था। हालांकि, बाद में सरकार की ओर से कहा गया था कि सरकार ने उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों में शामिल नहीं किया था। कुछ समय पहले जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी एक कार्यक्रम में पद्म पुरस्कारों को छद्म पुरस्कार कहकर इसकी आलोचना की थी। शरद यादव का कहना था कि यह पुरस्कार केवल बेईमानों को दिए जाते हैं। उन्होंने आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों को ये पुरस्कार नहीं दिए जाने की आलोचना की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।