यहां मक्का की खेती कर रहे हैं किसान
(India)
बैमोसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद होने से एक ओर जहां किसान बेहाल है वहीं कुरुक्षेत्र के किसान इससे उबरने के लिए मक्का की खेती कर रहे है। कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश की मार से नुकसान झेल चुके किसानों के जख्मों पर बसंत कालीन मक्का की फसल मरहम का काम कर रही है... किसान इन दिनों बसंत कालीन मक्के पर ज्यादा ध्यान दे रहे है... मक्का से किसानों की अच्छी आमदनी हो रही है वहीं भूमिगत जल स्तर के लिए भी अच्छा है। कुरुक्षेत्र के उपनिदेशक कृषि विभाग वजीर¨सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि व बरसात की मार से बचने के लिए अबकी बार बड़ी संख्या में किसानों ने मक्के की खेती की है.. ऐसे समय में मक्का बहुत ही अच्छी फसल है.. और ये कम समय में पक कर तैयार होती है साथ ही इसमें लागत भी कम आती है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।