जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के शोपियां जिले में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियो ने बाटपोरा चैक के मुख्य बाजार में ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 14 लोगों के घायल होेने की खबर है। फिलहाल इस आतंकी हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पूरे इलाके को सेना ने अपने कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड पुलिस की एक टुकड़ी को निशाना बनाकर फेंका था। हालांकि ग्रेनेड पुलिस की टुकड़ी पर न लगकर बाजार में फट गया। जिसके चलते कई व्यस्त बाजार में कई लोग घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।