‘युवाओं में कौशल विकास के लिए काम करने की जरूरत‘
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गरीबी से लड़ने के लिए हमें उत्पादन बढ़ाने, खनिज संसाधनों के लिए मूल्य संवर्धन और युवाओं में कौशल विकास के लिए काम करना होगा। देश को इन तीनों मोर्चों पर विकास करने की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने आज आसनसोल में बर्नपुर स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। मोदी ने आइआइएससीओ के आधुनिक इस्पात संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कहा कि यदि दूसरे देशों के साथ टीम इंडिया की भावना के माध्यम से मुद्दों को सुलझाया जा सकता है तो घरेलू मुद्दों का समाधान बहुत आसान होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक दृष्टिकोण कोण से अति संवेदनशील राज्य पश्चिम बंगाल में केन्द्र और राज्यों के बीच मजबूत संबंध पर जोर देते हुए टीम इंडिया का संदेश दिया। रविवार को पोलो मैदान में कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री एक टीम है, दल कोई भी हो दल से बड़ा देश होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।