दिल्ली और काठमांडू का मौसम खराब होने से सोमवार को तीन फ्लाइटों की अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग हुई। देहरादून से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को मौसम खराब होने के चलते अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस विमान में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कुल 125 यात्री सवार थे। रात 930 बजे उतरा यह विमान देर रात तक उड़ान नहीं भर सका। वहीं मुंबई से काठमांडू जा रही जेट एयरवेज व दुबई से काठमांडू जा रही साउदी अरेबिएन एयरवेज की फ्लाइट की दोपहर 2 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। दो घंटे के इंतजार के बाद शाम 4 बजे इन विमानों ने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।