देश के कई हिस्सों समेत नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके से महसूस किए गए। भूकंप के तीन केंद्र थे। जिसमें से दो केंद्र नेपाल और एक केंद्र अफगानिस्तान था। नेपाल में एक केंद्र की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 और दूसरे की 6.2 मापी गई है। नेपाल के कोडारी में भूकंप का केंद्र जमीन से 18 किलोमीटर नीचे था। वहीं, अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों से एक बार फिर दशहत का माहौल कायम हो गया और लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर और खुले मैदानों में आ गए। इस बीच, भूकंप से नेपाल में कई लोगों मारे जाने और कई इमारतें गिरने की सूचना है। काठमांडू से 80 किमी दूर कोडारी में कई मकान गिर गए हैं। अब तक यहां 28 लोगों की मौत होने की खबर है और 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकेले सिंधुपाल चैक में ही बारह लोगों की मौत होने की खबर है। बिहार में भी 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इसके अलावा यहां पर 16 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इसके साथ ही बिहार में स्कूल बुधवार से बंद कर दिए गए हैं। वैसे स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां तीन दिन बाद से शुरू होनी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।