रॉबर्ट वाड्रा मामले में हरियाणा सरकार बनाएगी जांच आयोग
(India)
हरियाणा की बीजेपी सरकार भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान हुई लैंड डील्स की जांच के लिए शक्तिशाली जांच कमिशन बनाने जा रही है। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाला यह कमिशन खासतौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील्स की छानबीन करेगा। इंग्लिश अखबार ‘मेल टुडे’ ने सत्ताधारी बीजेपी और सरकार के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राज्य सरकार एक हफ्ते के अंदर नोटिफिकेशन जारी कर देगी, जिसके बाद यह कमिशन तुरंत जांच शुरू कर देगा। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार इस पैनल का गठन करने के अंतिम चरण में है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, खट्टर सरकार इस जांच आयोग का खाका पहले ही तैयार कर चुकी है। राज्य सरकार ने आखिरी मुहर लगाने के लिए इसकी पूरी जानकारी केंद्र और पार्टी हाई कमान को भेज दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।