भाजपा के पूर्व नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने राज्यसभा में कालेधन के मुद्दे पर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार क्या कर रही है। जेठमलानी ने कहा कि विदेश में जमा काला धन गरीबों का है और स्विस बैंक में ज्यादातर खाते भारतीयों के हैं। काले धन पर मुझे किसी का समर्थन नहीं मिल रहा है, यह कहते हुए मुझे शर्म आती है। गौरतलब है कि राम जेठमलानी काले धन के मामले में याचिकाकर्ता है। उन्होंने काले धन पर बने कानून का विरोध किया। इससे पहले मंगलवार को भी जेठमलानी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा था कि इस सरकार ने अबतक काले धन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा था कि न पिछली सरकार की मंशा थी कि काला धन वापस आए और नही इस सरकार की मंशा है कि विदेश में जमा काला धन वापस आए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।