काले धन पर बना कानून राज्यसभा में पारित
(India)
काले धन पर बना कानून बुधवार को राज्यसभा में पास हो गया। इससे पहले यह बिल सोमवार को लोकसभा में पास हुआ था। अब इस बिल को कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। विदेश में जमा काले धन को लेकर बनाया गया यह कानून राजग सरकार की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले सोमवार को लोकसभा में सरकार ने काले धन पर बने कानून को पास कर दिया। इस कानून के तहत जो देश की एजेंसियों से छिपा कर पैसा बाहर रखते हैं उन्हें काले धन को स्वदेश लाने का सरकार एक मौका देगी। एक निश्चित समय-सीमा के लिए यह स्कीम लाई जाएगी और इसके तहत विदेशों में जमा अघोषित काले धन को स्वदेश लाने पर 30 फीसद का टैक्स और 30 फीसद का अर्थदंड देना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।