मोदी और चिनफिंग के बीच विश्वास बहाली और सीमा मुद्दे पर चर्चा
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच आज दोपहर द्विपक्षीय बातचीत हुई। बताया गया है कि दोनों नेताओं ने विश्वास बहाली और सीमा मुद्दे पर चर्चा की। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सम्मान भारत का सम्मान है। भव्य स्वागत के लिए चीन सरकार का शुक्रिया। प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आज डेढ़ घंटे की शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच पेचीदा मुद्दों पर खुलकर बातचीत की और वार्ता का मुख्य जोर आपसी भरोसा बढ़ाने पर रहा। विदेश सचिव एस जयशंकर ने पत्रकारों को बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस शिखर बैठक के दौरान आपसी एवं क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर दोनों नेताओं ने बेबाकी से विचार विमर्श किया। बातचीत में सीमा मसले, सीमा के आरपार बहने वाली नदियों के मुद्दे और आतंकवाद से निपटने के तौर तरीकों पर गहन विचार विमर्श किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।