नोएडा एक्सटेंशन में किसानों को वापस नहीं मिलेगी जमीन
(India)
नोएडा एक्सटेंशन के भूमि अधिग्रहण मामलों में किसानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए किसानों की ओर से दायर किए गए सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब किसानों को अपनी जमीन वापस नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि किसानों ने भूमि अधिग्रहण को चुनौती देते हुए अपनी जमीन वापस मांगी थी। शीर्ष अदालत के इस फैसले का असर किसानों के साथ उन डेढ़ लाख लोगों पर भी पड़ेगा जिन्होंने नोएडा एक्सटेंशन की बिल्डर परियोजनाओं में अपने फ्लैट बुक करा रखे हैं। यह मामला नोएडा, ग्रेटर नोएडा के कुल 65 गावों से जुड़ा है। इसमें नोएडा एक्सटेंशन में प्रस्तावित बिल्डरों की परियोजनाएं भी आती हैं। हालांकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने भी हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और मुआवजा बढ़ाए जाने का विरोध किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगाते हुए प्राधिकरण की याचिकाएं पहले ही खारिज कर दी थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।