सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को बड़ा झटका दिया है सर्वोच्च अदालत ने आप सरकार के उस सर्कुलर पर रोक लगा दी है...जिसमें सरकार की मानहानि करने पर मीडिया संस्थान पर केस और कार्रवाई की बात की गई थी। गौरतलब है कि 6 मई को मीडिया पर लगातार निशाना साधने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने मीडिया पर कार्यवाही को लेकर सर्कुलर जारी किया था....सर्कुलर जारी करते हुए प्रदेश सरकार ने गृह और कानून सचिवों को गलत खबरों पर कार्रवाई करने की ताकत दी थी। वहीं बीजेपी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल ने लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया था...कोर्ट का फैसला आ जाने के बाद केजरीवाल को देश की जनता से मांफी मांगना चाहिए। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों से कहा था.... यदि मीडिया संस्थान कोई ऐसी खबर दिखाते या प्रकाशित करते हैं... जिससे सीएम या सरकार की छवि खराब होती है या फिर किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो वो प्रधान सचिव के पास इसकी शिकायत दर्ज कराएं.... जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।