एक साल पूरा होने पर सरकार ने जनता को दिया ‘मूल्यवृद्धि का तोहफा’
(India)
आम आदमी की जेब में एक बार फिर सेंध लग चुकी है । सरकार ने आधी रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दिए हैं। आधी रात के बाद पेट्रोल में 3.13 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है । लगातार बढ़ रही तेल कीमतों से आम आदमी पर बोझ बढ़ता जा रहा है । कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 66.29 रुपये और डीजल 52.28 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है । तेल कीमतें बढ़ाए जाने पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके पहले 30 अप्रैल को तेल कीमतों में इजाफा किया गया था। इसमें पेट्रोल 3.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.37 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। इससे पहले 2 अप्रैल और 16 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में 49 पैसे और 80 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 1.12 रुपये और 1.30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी.गौरतलब है कि बीते साल अगस्त से फरवरी तक पेट्रोल के दाम में कुल दस बार कटौती की गई, जिससे इसकी कीमतों में 17.11 रुपये प्रति लीटर की कमी आई थी, जबकि अक्टूबर से फरवरी के दौरान डीजल के दाम में छह बार कटौती करके कुल 12.96 रूपये प्रति लीटर की कमी की गई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।