दुनियाभर में छायी चीनी पीएम के साथ मोदी की सेल्फी
(India)
चीन के करोड़ों लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अचरज भरा रहा। चीन के लोगों ने देखा कि उनके देश के प्रीमियर ली केकियांग की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक तौर पर खींची गईं फोटो सोशल मीडिया पर छा गईं। चीन में नेता अनौपचारिक तौर पर बहुत कम इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं। वे सोशल मीडिया से भी नदारद रहते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दूसरे दिन भारतीय नेता ने चीनी प्रीमियर ली केकियांग के साथ श्सेल्फी डिप्लोमेसीश् की। बीजिंग के मशहूर टेंपल ऑफ हेवन में नरेंद्र मोदी ने चीनी पीएम के साथ कई सेल्फी खींची। इन तस्वीरों में दोनों नेता बहुत खुश नजर आए। ली केकियांग के साथ मोदी की फोटो चीनी माइक्रोब्लॉगिंग सोशल साइट वीबो पर दिखाई दीं। ट्विटर के जवाब में चीन में वीबो इस्तेमाल किया जाता है। चीन में ट्विटर प्रतिबंधित है। सेल्फी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रीमियर ली का ट्वीट कर शुक्रिया भी अदा किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।