मोदी की यात्रा की सफलता भगवान और चीनियों पर निर्भर’
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इससे भारत को कुछ हासिल होगा या नहीं, यह चीन और भगवान पर निर्भर है। लंदन से लौटने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे फारूक ने कहा कि चीन की अपनी खुद की नीति है। हम बेहतर संबंध विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। चीन का दौरा फलदायक होगा या नहीं, इस पर फारूक ने कहा, ‘मोदी की यात्रा की सफलता भगवान और चीनियों पर निर्भर है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा दो महीने तक चले। अलगाववादियों की यात्रा में कटौती की मांग को दरकिनार करते हुए डा. फारूक ने कहा कि यह यात्रा सांप्रदायिक सौहार्द से जुड़ी है। रियासत में बड़ी संख्या में आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की जीवनचर्या इसी यात्रा पर निर्भर करती है। लिहाजा पारंपरिक तौर पर यात्रा को जारी रखा जाना चाहिए। डा. फारूक ने कहा कि यात्रा की अवधि को लेकर कोई संशय नहीं रहना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।