‘21वीं सदी एशिया की सदी है’
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय चीन की यात्रा के बाद आज दोपहर मंगोलिया के लिए रवाना हो गए। इससे पहले चीन में अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी आज भारतीय समुदाय के लोगों के रिसेप्शन कार्यक्रम में उनसे मिलने पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री को सुनने के लिए चीन के अलग-अलग हिस्से से लोग आए हुए थे, कार्यक्रम में मोदी के पहुंचने पर लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद पीएम ने सभी भारतीयों को नमस्कार किया। उसके बाद भीड़ ने भी ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर पीएम का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने कहा कि आज चीन में भारतीय खुशी से जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। आप लोगों को देखकर मुझे खुशी हो रही है। मोदी ने कहा कि सारी दुनिया मानती है 21वीं सदी एशिया की सदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पूरी दुनिया को ताज्जुब है कि चीन में रह रहे भारतीय इतने आराम और शांति से कैसे रह रहे हैं। भारतीयों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि आज से ठीक एक साल पहले चीन में रहने वाले भारतीय लोकसभा चुनाव का रिजल्ट पूछ रहे थे। पिछले साल आज के दिन हर कहीं एक ही बात थी श्दुख भरे दिन बीते रे भैया-सुख भरे दिन आयो रेश्।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।