भारत और मंगोलिया के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के चीन दौरे के बाद मंगोलिया पहुंचे और आज (रविवार) उन्होंने मंगोलिया की संसद को संबोधित किया। इससे पहले उनकी अगुवाई में भारत और मंगोलिया के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। मोदी मंगोलिया की यात्रा पर जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। मंगोलिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, संसद में संबोधन मेरे लिए सम्मान की बात है। शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया। मंगोलिया महान लोगों देश है। भारत-मंगोलिया का साथ अहम है। संडे को संसद को संबोधित करने पर गर्व हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।