जम्मू कश्मीर में अध्यापक फेल!
(India)
बच्चों को शिक्षित कर उन्हें जीवन में भविष्य की परीक्षाओं के लिए तैयार करने की अहम जिम्मेदारी टीचर निभाता है... लेकिन जम्मू कश्मीर में एक टीचर ही बेहद आसान सी परीक्षा में पास नहीं हो सका. जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने एक टीचर की काबिलियत परखने के लिए एक खुली अदालत में उसकी परीक्षा ली लेकिन.. वो इस परीक्षा में बुरी तरह फेल हो गया. इसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए कि वह शिक्षा क्षेत्र की खामियों को दूर करने के लिए कदम उठाए. न्यायमूर्ति मुजफ्फर हुसैन अत्तर ने दक्षिण कश्मीर के एक स्कूल में मोहम्मद इमरान खान को रहबर-ए-तालीम अध्यापक नियुक्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान ये निर्देश दिए. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली और नागालैंड की ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए खान के प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त नहीं है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।