प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का आज आखिरी दिन
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा विदेश यात्रा का आज आखिरी दिन है. तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में मोदी दक्षिण कोरिया में हैं । उन्होंने मेजबान राष्ट्रपति, कंपनियों के सीईओ और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की.सियोल में सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने दक्षिण कोरियाई निवेशकों को भारत में निवेश का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि भारत क्षमताओं का देश है और उनकी सरकार आने के बाद यहां कारोबार का माहौल बदल चुका है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत और कोरिया में कई पुरातन संबंध हैं. प्रेसिंडेट पार्क ने भी कुछ ऐसे संबंधों का अपने भाषण में जिक्र किया. कोरिया में बॉलीवुड फिल्में बहुत पॉपुलर हैं. मेजबान देश की प्रगति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कोरिया ने जो किया, उसमें से बहुत कुछ हम अपने यहां भी करना चाहते हैं. उन्होंने निवेशकों को भारत में बढ़ती एफडीआई का जिक्र करते हुए न्योता दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कोरिया की करीब 100 कंपनियां भारत में हैं. हम रेलवे में 100 फीसदी एफडीआई खोल रहे हैं. भारत का सॉफ्टवेयर और कोरिया का हार्डवेयर बेहतरीन है. भारत में हाउसिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी संभावनाएं हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।