मंगलवार दोपहर एयर-इंडिया के एक विमान की लखनऊ में आपातकालीन स्थिति में लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उस वक्त विमान में 169 यात्री सवार थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया का ये विमान दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक सूचना के अनुसार दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए एयर इंडिया 873 का विमान दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ा। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही प्लेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया। शीशा टूटने से विमान में गड़बड़ी के संकेत मिलने लगे। इसके बाद पायलट ने विमान के इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया और लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री विमान को उतारा गया। कुछ देर के लिए यात्रियों में काफी दहशत हो गई थी। अब शीशा कैसे टूटा, इसकी जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।