तूफान में यूपी में 8 तो राजस्थान में 9 लोगों की मौत
उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार की शाम को तेज आंधी ने कहर ढाया। बीकानेर में तेज हवा के बने दबाव ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में तांडव मचाया। आंधी में ओवरहेड केबल के टूट जाने से दर्जनों रेलगाड़ियों को जहां-तहां रोकना पड़ा। यूपी में बरेली क्षेत्र में और आगरा-धौलपुर रेलमार्ग पर आंधी में पेड़ गिरने से केबल टूट गए और रेलगाड़ियों के पहिए थम गए। राजधानी, दूरंतो सहित 40 से अधिक ट्रेनें घंटों रुकी रहीं। वहीं तूफान में यूपी में 8 तो राजस्थान में 9 लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।धौलपुर और आगरा के बीच जाजऊ स्टेशन के पास दो पेड़ ओएचई केबल पर रेलगाड़ियों की आवाजाही ठप्प हो गई। लगभग 4.30 घंटे तक ग्वालियर और आगरा के बीच रेल मार्ग ठप रहा। राजधानी, ताज, झेलम समेत 40 से अधिक ट्रेनें खड़ी करनी पड़ गईं। ट्रैक खुलने के बाद भी देर रात तक आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। ग्वालियर स्टेशन की तरफ से आ रही ट्रेनें धौलपुर स्टेशन से पहले जगह-जगह खड़ी रह गईं। आगरा कैंट और मथुरा स्टेशन के बीच भी जगह-जगह ट्रेनें खड़ी करनी पड़ीं। यूपी के ब्रज क्षेत्र में 4 और बदायूं, कानुपर में दो लोगों की मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।