पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें आज श्रद्धांजलि दी गई। वीरभूमि पहुंचकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उनके पति राबर्ट वाड्रा ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। इसके अलावा देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती हमले में भारत के 9वें प्रधानमंत्री की हत्या तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में कर दी गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।