राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की सुरक्षा हटा की गई है और उसकी जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियान संबंधी क्षमताओं’ के मद्देनजर दोनों नेताओं की सुरक्षा बदलने का फैसला लिया गया क्योंकि इन दोनों नेताओं की अधिकतम आवाजाही वाले इलाकों में सीआरपीएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं। नक्सली खतरे के चलते रमन सिंह को और लालू ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा का लाभ लेते रहे, जिसमें करीब 60 सशस्त्र कमांडो और बुलेटप्रूफ वाहन समेत पांच से छह वाहनों का काफिला तैनात रहता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने राज्य में व्यापक यात्रा करते हैं, इसलिए उनकी पूरी तरह सुरक्षा का काम सीआरपीएफ को देना उचित समझा गया क्योंकि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित पूरी पट्टी पर सीआरपीएफ के अड्डे और टुकड़ियां तैनात हैं और उसके लिए सुरक्षा संबंधी जरूरतों का समन्वय करना आसान है। सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ पिछले कुछ समय से सिंह के सरकारी आवास और राजधानी रायपुर में उनकी आवाजाही के दौरान सुरक्षा संभाल रही है और वे कुशलता के साथ इस काम को कर रहे हैं। लालू प्रसाद को भी सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है क्योंकि बिहार में बड़ी संख्या में इसके जवान तैनात हैं जहां राजद अध्यक्ष इस साल विधानसभा चुनाव होने के चलते अधिक समय बिताएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।