आज से रक्षा मंत्री जम्मू कश्मीर के दौरे पर
(India)
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। उधमपुर के रक्षा प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने कहा कि रक्षा मंत्री आज जम्मू कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर आएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरे पर रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ऑफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा भी होंगे। रक्षा मंत्री राज्य के तीनों क्षेत्रों में जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।