मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक एमबीए ग्रेजुएट ने एक कंपनी पर धर्म के आधार पर नौकरी देने से इनकार करने का आरोप लगाया है। अब यह लड़का अल्पसंख्यक आयोग के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचा है। जिस कंपनी पर आरोप लगा है, उसका नाम है हरि कृष्णा एक्सपोर्ट। यह वही कंपनी है, जिसने बीते साल दीवाली पर अपने 1200 कर्मचारियों को बोनस में कार, फ्लैट और डायमंड ज्वैलरी दी थी। इस कंपनी के मालिक सावजी ढोलकिया हैं। कंपनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है... जीशान अली खान ने हाल ही में इंटरनेशनल बिजनेस कैटेगरी से एमबीए किया है... जीशान को नौकरी की तलाश थी. ऐसे में मंगलवार को उन्होंने ‘हरे कृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड’ को अपना रिज्यूम मेल किया। यह कंपनी डायमंड के कारोबार में बड़ा नाम है और इसके कई देशों में ऑफिस हैं। जीशान का आरोप है उन्हें मेल कर बताया गया कि कंपनी सिर्फ गैर मुस्लिम कैंडिडेट्स को ही नौकरी देती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।