पांचवीं बार तमिलनाडु की सीएम बनीं ‘अम्मा’
(India)

अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे. जयललिता ने आज पांचवी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जयललिता के साथ 28 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए। मद्रास यूनिवर्सिटी शताब्दी में आयोजित कार्यक्रम में रजनीकांत के अलावा आइसीसी के चेयरमैन एन श्रीनिवासन, शरत कुमार और यूनियन मिनिस्टर राधाकृष्णण के अलावा कई नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट के भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी किए जाने के 11 दिन बाद ही अम्मा ने मुख्यमंत्री पद संभालने की तैयारी पूरी कर ली। 67 वर्षीय जयललिता की इस वापसी की खुशी में चेन्नई की सड़कों पर जश्न का माहौल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।