प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी
(India)
अपनी सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक चिट्ठी लिखी है। लगभग सभी अखबारों में छपी इस चिट्ठी में पीएम ने अपने अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई हैं। पीएम ने कहा है कि पहले साल में सरकार ने जो काम किए हैं, उससे देश ने खोया हुआ विश्वास फिर से हासिल कर लिया है। पीएम ने लिखा है कि पिछले साल जनता के आशीर्वाद से मुझे पीएम बनने का दायित्व मिला था। मैं खुद को प्रधान सेवक मानकर इस जिम्मेदारी को निभा रहा हूं। हम अंत्योदय के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हैं। जब हम कोई फैसला लेते हैं, उस वक्त गरीब, वंचित, मजदूर और किसान हमारी आंखों के सामने रहते हैं।श् चिट्ठी में लिखा है, श्जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन-ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना इसी के प्रमाण हैं।श् पीएम ने कहा कि जब किसानों को बेमौसम बारिश की मार झेलनी पड़ी, तब हमने सहायता राशि को डेढ़ गुना बढ़ाया और पात्रता को भी किसानों के लिए फायदेमंद बना दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।