दिल्ली सरकार के अधिकार सीमित करने को लेकर गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन पर जारी तकरार के बीच केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा में केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नोटिफिकेशन पर चर्चा का प्रस्ताव लाएंगे. आप की रणनीति के मुताबिक 40 विधायक नोटिफिकेशन पर राय रखेंगे यानि नोटिफिकेशन की धज्जियां उड़ा कर मोदी सरकार को घेरेंगे. मजबूती से बात रखने के लिए आम आदमी पार्टी विधायकों की दो बैठक पहले ही हो चुकी है. आज भी 2 बजे से सत्र शुरू होने के पहले 1 बजे विधानसभा में ही विधायक दल की मीटिंग होगी जिसमें रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. नोटिफिकेशन पर चर्चा के बहाने ही दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग दुहराई जाएगी और बीजेपी पर इस मुद्दे पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया जाएगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।