दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को अपने हक की एक अहम लड़ाई जीती। नौकरशाही पर अधिकारों को लेकर चल रही जंग में केंद्र द्वारा राज्य सरकार के पर कतरे जाने के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने आप सरकार के हक में एक अहम फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को दिल्ली पुलिस के कर्मियों को गिरफ्तार करने का अधिकार है। इसी के साथ कोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया कि उपराज्यपाल दिल्ली की जनता द्वारा सीधे चुनी गई सरकार के मंत्रिपरिषद की सहायता व सलाह पर काम करने को बाध्य हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।