श्रीनगर में सेना और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए और 3 आतंकवादी मारे गए। एक आतंकवादी एक की पहचान लश्कर ए तैयबा के जिला कमांडर के रूप में हुई है। दोनों ही मुठभेड़ में आतंकवादियों ने सेना की गश्ती दल पर हमला बोला था। इसके अलावा एक और वारदात में सोपोर में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए और एक आतंकवादी मारा गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।