भूमि बिल पर विवादों में फंसी नरेंद्र मोदी सरकार ने एक साल के जश्न के बहाने किसान कार्ड खेला है. मंगलवार को किसानों की तरक्की के दावे के साथ प्रधानमंत्री ने किसान चैनल लॉन्च किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि गांवों के विकास के बगैर देश के विकास अधूरा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे चलने वाले किसान चैनल का उद्धाटन करते हुए पीएम ने कहा कि इस चैनल को किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि उन्हें फायदा मिले. प्रधानमंत्री ने कहा, श्चैनल की लॉन्चिंग पर कई लोगों को लग रहा होगा कि इतने चैनल तो हैं ही फिर इस चैनल का क्या फायदा. लेकिन सच्चाई यह है कि इस चैनल का फायदा है. आज हमारे देश में कई स्पोर्ट्स चैनल हैं, जिसके कारण युवाओं की रुचि विभिन्न खेलों में बढ़ रही है. वे खेल को कैरियर के रूप में अपनाने लगे हैं.श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।